हरित अभियान की सदस्यता

आगे बढ़ना है – सबको बढ़ाना है

वह व्यक्ति जो अभियान के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण विश्वास एवं आस्था रखता हो तथा अभियान के नियमों का पालन करने के प्रति वचनबद्ध हो, उम्र से बालिग हो तथा भारतीय नागरिक हो वह अभियान का सदस्य हो सकेगा।

सदस्यों के वर्ग

सामान्य सदस्य

कम से कम एक पेड़ लगाने के इच्छुक पात्र व्यक्ति अभियान की वार्षिक सहयोग राशि 500 रू मात्र देकर अभियान के सामान्य सदस्य बन सकते हैं।

पंचवटी हरित अभियान अपने सदस्यों के लिए उपयुक्त स्थान पर, उचित समय पर सदस्य द्वारा चयनित वृक्ष की पौध लगाता है तथा उसके विकास एवं संरक्षण हेतु वर्ष भर व्यवस्था करता है। अथवा सदस्य को चयनित वृक्ष की पौध रोपण हेतु प्रदान करता है।

सक्रिय सदस्य

जो सामान्य सदस्य अपने अलावा अन्य व्यक्तियों को अभियान का सदस्य बनाने में किसी प्रकार से योगदान देंगे या सदस्य बनाएंगे, वे अभियान के सक्रिय सदस्य होंगे। सक्रिय सदस्यों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देय है। हाँ, उन्हें वृक्षों के पोषण हेतु सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाता की जानकारी अवश्य देनी होगी। सक्रिय सदस्यों के (प्रबन्धकीय) कार्य की प्रगति अनुसार अभियान में उनके अग्रलिखित स्तर होगें-

ग्राउंड मेंबर (Ground Member)

ग्रुप मेंबर (Group Member)

ग्रुप लीडर (Group Leader)

ग्रुप इंस्पेक्टर (Group Inspector)

ग्रुप ऑर्गनाइज़र (Group Organisior)

ग्रुप कंट्रोलर (Group controller)

रीजनल कंट्रोलर (Regional Controller)

चीफ कंट्रोलर (cheef Controller)

संरक्षक (Patron)

अभियान द्वारा सक्रिय सदस्यों को उनके योगदान के अनुसार सम्मान एवं प्रतिफल प्रदान किया जाता है।

अभियान की सक्रिय सदस्यता से आपको प्राप्त होता है

1.   आत्म निर्भरता

2.   व्यक्तित्व विकास

3.   स्वप्न पूर्ति

4.   नेतृत्व गुण

5.   आर्थिक स्वावलम्बन

जी हां, अगर आप स्वयं पर भरोसा करते हैं तो आइये हमारे अभियान से जुडि़ये,

हम आपको आपकी मंजिल तक पहुँचाएंगे।
साथ ही हम सभी धरा को हरा-भरा भी बनायेंगे।