कम से कम एक पेड़ लगाने के इच्छुक भारतीय नागरिक ‘पंचवटी’ हरित अभियान की वार्षिक सहयोग राशि 500 रू मात्र देकर सामान्य सदस्य बन सकते हैं।
पंचवटी हरित अभियान अपने सदस्य के लिए उपयुक्त स्थान एवं उचित मौसम पर सदस्य द्वारचयनित एक वृक्ष की पौध लगाता है एवं एक वर्ष तक उसके संवर्धन की व्यवस्था भी करता है यासदस्य को रोपण हेतु पौध प्रदान करता है।
एक साथ 5 वृक्ष (पंचवटी) लगाने के इच्छुक पात्र व्यक्ति 2500 रु मात्र वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करके अभियान की पंचवटी योजना के सामान्य सदस्य वन सकते हैं।
पंचवटी हरित अभियान अपने सदस्य के लिए उपयुक्त स्थान एवं उचित समय पर पांच वृक्षों की पौध लगाता है एवं एक वर्ष तक उनके संवर्धन की व्यवस्था भी करता है। या सदस्य को रोपण हेतु पौध व खाद आदि प्रदान करता है।
पौधरोपण का कार्य वर्ष में दो बार दो दो महीनो के लिए अनुकूल मौसम होने पर ही संभव होता है, अतः सदस्यों से धैर्य की अपेक्षा हैं।